छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

कोयलांचल में श्रमिक संगठन को नई धार, नरेंद्र साहू को मिली ‘कार्यवाहक अध्यक्ष’ की कमान

कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस.) का बड़ा फैसला: संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और श्रमिकों की आवाज बुलंद करने की जिम्मेदारी

कोरबा/कटघोरा। कोयलांचल की श्रमिक राजनीति में कोयला मजदूर सभा (एच.एम.एस.) ने एक अहम संगठनात्मक फैसला लिया है। संगठन के महासचिव नाथूलाल पाण्डेय ने 29 अगस्त 2026 को कार्यालय आदेश जारी करते हुए कटघोरा निवासी नरेंद्र कुमार साहू को कोयला क्षेत्र का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

संगठन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि संगठन के कार्यों के सुचारू संचालन तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

अब मैदान में दिखेगी नई सक्रियता –
नरेंद्र साहू को मिली यह जिम्मेदारी महज पदभार नहीं, बल्कि कोयला क्षेत्र में संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने की बड़ी जिम्मेदारी मानी जा रही है। कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में उन्हें श्रमिकों से जुड़े मुद्दों को सामने लाने, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने की भूमिका निभानी होगी।

कोयला क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याएं लंबे समय से संगठनात्मक आंदोलनों और वार्ताओं का प्रमुख विषय रही हैं। ऐसे में नरेंद्र साहू की नई भूमिका पर श्रमिक वर्ग की भी नजर रहेगी।

संगठन ने जताया भरोसा –
महासचिव नाथूलाल पाण्डेय द्वारा जारी आदेश में नरेंद्र कुमार साहू को यह जिम्मेदारी सौंपना संगठन की ओर से उन पर जताए गए भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। आदेश की प्रतिलिपि एसईसीएल कोरबा क्षेत्र के महाप्रबंधक सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों को भी प्रेषित की गई है।

अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी संभालने के बाद नरेंद्र साहू कोयलांचल में एच.एम.एस. की गतिविधियों को किस तरह नई दिशा और धार देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!