
कोरबा/कटघोरा। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर ‘सेवा और संकल्प अभियान’ के तहत कटघोरा में संगठन की सक्रियता देखने को मिली। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े के आगमन से कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। इस दौरान डॉ. जांगड़े ने महापुरुषों के जीवन चरित्र और उनके आदर्शों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सेवा, सुशासन और जनहित को संगठनात्मक गतिविधियों का आधार बनाने की अपील की।

अस्पताल पहुंची सेवा, मरीजों को बांटे फल
इसके बाद कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर सेवा का संदेश दिया।

पौधे रोपकर पर्यावरण का संकल्प
अभियान का अगला पड़ाव पुरी के रामपुर स्थित पंचायत भवन रहा, जहां वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया।
बड़ी संख्या में जुटे संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं अ.जा. रायपुर शहर प्रभारी दिनेश चावारिया, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नरेश टंडन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता पाटले, कोरबा जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, पार्षद अजय गर्ग, जिला महामंत्री राजेंद्र टंडन व प्रमोद जांगड़े, कोषाध्यक्ष बरखा रानी कुर्रे, जिला मंत्री धनंजय कुठारे, सह कोषाध्यक्ष लकेश्वर खूंटे, उपाध्यक्ष लक्ष्य चतुर्वेदी व टीकम पाल सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कटघोरा मंडल अध्यक्ष सुनील कुर्रे, पाली मंडल अध्यक्ष गणेश चौहान, चैतमा मंडल अध्यक्ष हर प्रसाद पाटले, दर्री मंडल अध्यक्ष अभय कुर्रे, कोरबा मंडल अध्यक्ष बीरू बाल्मिकी सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को संगठनात्मक रूप से भी खास बना दिया।
गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा, स्वास्थ्य और पर्यावरण—तीनों मोर्चों पर सक्रियता दिखाते हुए अभियान ने जनसेवा को संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का संदेश दिया।



